तटरक्षक बल!
तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर
मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनायें।
तटरक्षक बल!
समुद्री सेवा प्रदान करता है तटरक्षक,
डूबते की जान बचाता है तटरक्षक।
तटरक्षक बल है सशस्त्र बल के ही जैसा,
समुद्री कानून की रक्षा करता है तटरक्षक।
करता है नौसेना का वो महानिदेशक नेतृत्व,
तालमेल से अपना फर्ज निभाता है तटरक्षक।
तटरक्षक जहाज होता है नौ सेना से अलग,
मछुआरों की रक्षा भी करता है तटरक्षक।
केद्र औ राज्य पुलिस के साथ करता है काम,
विदेशी मछुआरों की जाँच करता है तटरक्षक।
करता है निगहबानी विध्वंशक शक्तियों का ये,
अवैध गतिविधियों पे नजर रखता है तटरक्षक।
समुद्री प्रदूषण और गंदगी पर रखता है ध्यान,
पर्यावरण की भरपूर रक्षा करता है तटरक्षक।
समुद्री जीवन औ संपत्ति की करता देखभाल,
विदेशी दौरा भी करने जाता है तटरक्षक।
गर्व है ऐसे जांबाजों की शौर्य औ वीरता पे,
जीवन सुखी, सुरक्षित बनाते हैं तटरक्षक।
अनंत शुभकामनाएँ देते हैं स्थापना दिवस पे,
हमारी आन- बान और शान हैं तटरक्षक।
रामकेश एम.यादव (कवि,साहित्यकार),मुंबई
Gunjan Kamal
02-Feb-2023 11:36 AM
बहुत खूब
Reply
Abhinav ji
02-Feb-2023 08:54 AM
Very nice 👍
Reply
पृथ्वी सिंह बेनीवाल
01-Feb-2023 11:13 PM
शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply